खेत पर कृषि कार्य करने गए किसान की अज्ञात कारणों के चलते मौत


Yuvaa voice:

झांसी। बुधवार को समथर थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ूरा में खेत पर कृषि कार्य करने गए एक किसान की अज्ञात कर्म के चलते मौत हो गई। बताया गया है कि ग्राम कड़ूरा निवासी करीब 60 बर्षीय हरदयाल उर्फ लल्ला पुत्र रामदास, बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे खेत पर बुवाई करने अपने पुत्र गुलाब के साथ गया था। उसका बेटा ट्रैक्टर चला रहा था और वह बगल की सीट पर बैठा था। अचानक ही हरदयाल ने गुलाब को बताया कि उसके सीने में तेज दर्द हो रहा है। गुलाब ने ट्रैक्टर रोका और बाइक से उसे गांव ले गया। जहां हरदयाल के परिजन उसे निजी वाहन से सीएचसी मोंठ ले आए। मोंठ-समथर मार्ग में रेलवे क्रॉसिंग पार करने से पहले ही रेलवे फाटक बंद हो गया। जिसके चलते काफी देर तक रुकने से हरदयाल की हालत और बिगड़ती गई। फाटक खुलने के बाद उन्होंने हरदयाल को सीएससी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना भेज दी, पुलिस कार्यवाही में जुटी है।
       बताया गया कि मृतक के पास करीब 8 बीघा जमीन है। जिस पर खेती किसानी करके वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसका बड़ा बेटा राजेश और छोटा गुलाब दोनों खेती किसानी और मजदूरी करते हैं। धान की फसल के बाद गेहूं की बुवाई करने में देर होना और इकलौती नातिन का विवाह करने के लिए चिंतित रहता था। कुछ ही महीनों बाद उसकी नातिन का विवाह होना था। बृद्ध की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }