व्यापार में हुआ घाटा, फांसी के फंदे पर झूला व्यापारी, मौत


Yuvaa voice:

झांसी। समथर के ग्राम छोटा बेलमा निवासी हर प्रसाद साहू पुत्र राम किशन साहू लगभग 15 बर्ष से पूंछ के ग्राम सिकंदरा के पास मकान बनाकर रहने लगा था। जहां वे अपने मकान में ही गल्ला का व्यापार करता था। वह किसानों से फुटकर गेहूं, मटर, सरसों, जौं सहित आदि फसलों की खरीदारी करता था। 6 जनवरी की रात्रि संदिग्ध करणो के चलते अपने ही मकान में मुफलर से पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। परिजनों ने उन्हें कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता पाया। वे प्राइवेट वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।

लगातार व्यापार में हो रहा था घाटा- 


जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र रिंकू साहू ने बताया कि पिता को निरंतर व्यापार में घाटा हो रहा था। जिस कारण से यह हुआ है। कई किसानों के कर्ज तले भी दब गए थे। उन्हें किसानों का कर्जा देना था। कर्ज से परेशान होकर उनके पिता ने यह कदम उठाया है। पिता की मौत होने से उनका परिवार पूरी तरह से बिखर गया है। वह दो भाई हैं। उनके छोटे भाई की उम्र लगभग 18 बर्ष और छोटे भाई गोलू ने इसी बर्ष इंटर की परीक्षा पास और बीए में पढ़ रहा है। दोनों भाइयों की शादी करने से पहले ही पिता की मौत हो जाना बड़ी चिंता का विषय है। जमीन कम होने से सिकंदरा में व्यापार करने लगे थे। हर प्रसाद साहू के पिता राम किशोर साहू ने नाम थाना समथर के ग्राम छोटा बेलमा में 6 बीघा जमीन कम होने के कारण वह व्यापार करने लगे। इसलिए गांव छोड़कर 15 बर्ष पहले पूछ के ग्राम सिकंदरा में रहने लगे थे लेकिन अचानक हर प्रसाद साहू के फांसी लगा लेने से परिजनों में शोक व्याप्त है।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }