हाईवे किनारे मिला था शव, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर काटा हंगामा


Yuvaa voice:

झांसी। विगत दिनों पहले चिरगांव पुलिस को हाईवे के नजदीक एक युवक का शव मिला था। जिसकी परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बताया गया है कि चिरगांव थाना क्षेत्र में चिरगांव और पहाड़ी के बीच 30 बर्षीय अफसर अली पुत्र इमाम अली का शव मिला था। इसके बाद मृतक की पत्नी और उसके पिता ने हत्या की आशंका जताई थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। जबकि उसकी पत्नी हत्या का मामला दर्ज कराने के पक्ष में थी। जब पुलिस ने उनकी बात न मानी तो परिजनों का दुख आक्रोश बनाकर फूटा। वह अफसर के शव को चिरगांव थाना के सामने रखकर खूब हंगामा काटा। उन्होंने चिरगांव थाना के सामने शव रखकर जाम लगा दिया और हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल परिजन पड़ोसियों पर ही मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।


By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }