Yuvaa voice:
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतर्गत अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मोंठ के टीकाराम यादव महाविद्यालय में दिनांक 18 जनवरी से 20 जनवरी तक किया जा रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेन्द्र खरे ने कहा कि "यह महाविद्यालय एवं मोठ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र के अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराने की जिम्मेदारी टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय सौपी है। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय में 18 जनवरी से प्रारंभ होकर 20 जनवरी तक चलेगी। इसमें विश्वविद्यालय अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय केम्पस, बीकेडी झांसी, उरई, ललितपुर, मऊरानीपुर ,बांदा, अतर्रा, सहित लगभग 30 टीमों के भाग लेने की संभावना है। प्राचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों का चयन जोनल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जिनमें से खिलाड़ी रणजी आदि प्रतियोगिताओं में खेलते हैं। महाविद्यालय में प्रतियोगिता सफल बनाने के लिए मंच, ग्राउंड ,व्यवस्था, समितियां बना दी गई है। समस्त प्रवक्ता कर्मचारी जोर-शोर से प्रतियोगिता सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।"
By: Manoj Kumar niralaa
