रेलवे ट्रैक पर बैठकर फेसबुक लाइव, बोला- "पत्नी उसके मां-बाप के बहकाने पर क्लेश करती है, मजबूर होकर यह कदम उठा रहा हूं।"




Yuvaa voice:

झांसी। जब रिश्तों में हद से ज्यादा दरार आ जाती है तो वह बोझ बन जाते हैं। पूंछ थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन की पटरी पर बैठकर फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी आप बीती सुनाई। कस्बा पूंछ निवासी दीपक यादव सुबह करीब 8:00 बजे घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गया। उसने फेसबुक पर लाइव आकर कहा- उसकी पत्नी को उसके मां-बाप ने बहका दिया है। जिससे वह आए दिन लड़ाई झगड़ा करती है। खुद को एवं बच्चों के साथ कुछ करने, कुछ खाने की धमकी देती है। दीपक ने कहा- "अगर उसे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उसके मां-बाप और पत्नी नहीं होंगे।" 
------


------
उसने कहा- "उसकी पत्नी रोज अनहोनी करने की धमकी देती है। अगर उसके मां-बाप उसे समझा देते तो शायद वह समझ जाती। अगर उसके यह कदम उठाने के बाद उसकी पत्नी अपने बचाव में कुछ करती है तो पत्नी के मां-बाप ही जिम्मेदार होंगे।" बोला- "मेरी सास घर में हो रही लड़ाई का कारण है। उसके ससुराल के लोग उसे तो फोन नहीं करते बल्कि उसकी पत्नी से घंटों-घंटों बात करते हैं।" हताश होकर दीपक ने कहा- "उसकी पत्नी शारीरिक रूप से तो उसकी है लेकिन मानसिक रूप से मायके वालों की है।" बोला- उसकी पत्नी खुद को और बच्चे के साथ कुछ अनहोनी करने की धमकी देती है। अगर उसने ऐसा कुछ कर लिया तो उसके मां-बाप को जेल जाना पड़ेगा और वह जीते जी अपने मां-बाप को जेल जाता नहीं देखना चाहता इसलिए वह ऐसा कदम उठा रहा है।" फेसबुक लाइव के आखिरी शब्दों में दीपक ने कहा- "उसके गांव-मोहल्ले, आस-पड़ोस के लोग बहुत अच्छे हैं। उसके रिश्तेदार बहुत अच्छे हैं। जहां उसने जन्म लिया वह स्थान बहुत अच्छा है।" उसने अपने माता-पिता गुरु को याद किया। 13 मिनट लाइव रहने के बाद दीपक ने आसपास देखा और लाइव बंद कर दिया। 


     इसके बाद से ही दीपक के परिजन और उसके दोस्त, मित्र उसे रेलवे ट्रैक पर लगातार ढूंढ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दीपक का कोई अता-पता नहीं रहा था। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस क्षेत्राधिकार लक्ष्मीकांत गौतम को हुई। उन्होंने पूंछ थाना पुलिस को तत्काल निर्देशित किया पुलिस भी दीपक की खोजबीन कर रही है।


By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }