Yuvaa voice:
झांसी। भाजपा नेता पर मुकदमे में राजीनामा का दबाव बनाने पर नगर के आभूषण विक्रेता खरारी सोनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्राम आमखेरा निवासी भाजपा नेता सुमित नारायण दांगी ने मोंठ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 14 सितंबर की सुबह करीब 9:00 बजे नगर स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास खरारी सोनी तथा दो अज्ञात लोग उन्हें रोककर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। उन्होंने प्रार्थी पर पुराने मुकदमे में राजीनामा बनाने का दबाव बनाया। भाजपा नेता ने खरारी सोनी सहित अन्य लोगों के खिलाफ 447, 386, 504 तथा 120 बी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें राजीनामा करने के लिए वह काफी समय से दबाव बना रहा है। लिखा कि मुकदमा में राजी नाम न करने की वजह से उसे जान माल का खतरा है और उसके साथ अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
तहरीर के आधार पर मोंठ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 504 तथा 506 के तहत खरारी सोनी पुत्र स्व. भगवानदास सोनी तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
By: Manoj Kumar niralaa
