ग्राम भरोसा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन


Yuvaa voice:

मोंठ। शनिवार को क्षेत्र के ग्राम भरोसा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  पवन गौतम, और विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया। वही क्षेत्र वासियों को हमारा संकल्प विकसित भारत के कैलेंडर वितरित किए। मुख्य अतिथि ने लोगों को भाजपा के विकास कार्यों से अवगत कराया। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा- केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ने गरीबों मजदूर और किसानों के लिए प्रमुख कार्य किए हैं। महिलाओं वृद्धो को समुचित योजनाओं का लाभ मिला है। कहा भाजपा आते ही गरौठा विधानसभा में विकास के प्रमुख कार्य हुए हैं आम जनता तक सरकारी योजनाएं पहुंची, सड़कों का जाल बिछाया गया, बेतवा के दोनों ओर कच्ची करीब 50 गांव को जोड़ने के लिए क्रिया घाट पुल की स्वीकृति हुई, घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की पहल के साथ-साथ चारों ओर विकास कार्य हुए हैं। 
     कार्यक्रम में ध्रुव परमार (मंडल अध्यक्ष भाजपा),
लालता प्रसाद पांचाल (जिला उपाध्यक्ष),
वीर प्रताप सिंह चौहान (मंडल महामंत्री),
संजीव राजपूत (जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा),भरत राजपूत (जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा),कपिल मुदगिल,राजा बुंदेला,करन सिंह चौहान,डा. अवधेश आर्या,ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी,अनुराग तिवारी,भईया मिश्रा,आकाश राजपूत,दिनेश राजपूत,ठाकुरदास राजपूत,विपिन गुप्ता,कपिल राजपूत,गिरवर राजपूत,ठाकुर कुशवाहा,सुलभ बुधौलिया आदि लोग मौजूद रहे।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }