Yuvaa voice:
झांसी। मऊरानीपुर नगर में गुरुवार की सुबह दो बदमाशों द्वारा एक कर सवार व्यक्ति के हाथ से पैसों का बैग छीन कर ले गए थे। जिसको लेकर झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम गठित कर दी गई थी। एवं टीमों द्वारा तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर ही लूट कांड का खुलासा कर दिया।
लूट कांड में पता चला कि बड़ी ने स्वयं अपने लूट की साजिश रची गई थी। छतरपुर रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर किनारा काटने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। तभी पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वही दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने सकुशल दबोच लिया। पूछताछ में एक बदमाश का नाम राहुल आर्य, दूसरे का नाम अंकुश अहिरवार बताया गया।
By: Manoj Kumar niralaa
