2 दिन पहले हुआ था लापता, नदी में मिला अधेड़ का शव


Yuvaa voice:

झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम चेलरा से एक अधेड़ 2 दिन पहले रात में अपने खेत से लापता हो गया था। जिसकी सूचना बीते कल पुलिस को दी गई थी। आज उसका शव नदी में उतराता मिला।
   मोंठ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नंदपुरा के नजदीक नदी में एक शव दिखाई दिया है। सूचना पर उप निरीक्षक सुनील त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला। जिसकी पहचान दो दिन पहले लापता हुए करीब 58 बर्षीय परशुराम उर्फ कड़ोरे परिहार पुत्र हरपे के रूप में हुई।  
    बताया गया कि शव से हाथ गायब थे। पैर कपड़े से बांधे गए थे और कमर में रस्सी बंधी थी। चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई है।
      विगत एक नवंबर को मृतक के पुत्र महेंद्र कुमार ने मोंठ पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि उसका करीब 58 बर्षीय पिता परशुराम, 31 अक्टूबर की रात करीब 8:00 बजे खेत पर सिंचाई करने गया था। जहां से वह अब तक लौटकर नहीं आया। इसके बाद आज उसके पिता का शव नदी में उतराता मिला परिजनों में शोक का माहौल है।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }