Yuvaa voice:
झांसी। ककरवई थाना क्षेत्र के ग्राम सिया में एक 60 बर्षीय बृद्ध ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि गुरूवार रात करीव 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली। ग्राम सिया निवासी प्रताप अहिरवार पुत्र भरोसे (60) ने संतराम यादव के खेत के पास लगे नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
मौके पर पहुँचे उपनिरीक्षक आशीष शर्मा और नरेन्द्र सिंह ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र है, जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है।घटना की रात सिर्फ मृतक की पत्नी ही घर पर थी।पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है।फिलहाल घटना की स्पष्ट जानकारी के लिए पुलिस ने जाँच शुरु कर दी है।
By: Manoj Kumar niralaa
