Yuvaa voice:
झांसी। मोंठ आरपीएफ ने यात्री के ट्रेन में छूटे गहनों से भरे तीन बैग वापस किये। जिससे यात्री ने खुश होकर आरपीएफ का धन्यवाद किया है।
बताया गया है कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे रेलवे थाना उरई पर सूचना दी गई कि एक यात्री के तीन बैग रेलगाड़ी क्रमांक 01824 लखनऊ-झांसी पैसेंजर में छूट गए हैं। जिसमें कपड़े जेवरात समेत यात्रियों का जरूरी सामान है। यह सूचना तत्काल मोंठ रेलवे चौकी को प्रेषित की गई। जिसपर एएसआई आरपी रजक, हेड कांस्टेबल गंभीर सिंह, कांस्टेबल परशुराम ने उक्त रेलगाड़ी में चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान उन्हें दो पिट्ठू बैग तथा एक थैला मिला। जिसमें दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पायल, पांच जोड़ी बिछिया कुछ कपड़े एवं अन्य सामान रखा था। जिसकी सूचना यात्री भगवतीशरण पुत्र रतन बरार निवासी धनजा, जालौन को दी गई। शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे उक्त यात्री रेलवे चौकी मोंठ पहुंचा। जहां एएसआई आरपी रजक ने तीनों थैले उसे सौंप दिए। यात्री ने बैग में अपना पूरा सामान पाया और चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आरपीएफ का शुक्रिया अदा किया।
By: Manoj Kumar niralaa
