Yuvaa voice:
झांसी। पुंछ थाना क्षेत्र के महाराजगंज ढ़ेरी में विगत दिनों पहले एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। आज पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज भेजते हुए 24 घंटे में हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है।
बीते कल पूंछ क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज ढ़ेरी में पुलिस को एक मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकार समेत थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी और सर्किल का भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा था। जहां 25 बर्षीय अनु केवट पुत्र छेदीलाल की मौत का मामला सामने आया था। मृतक के पिता ने बताया था कि उसे शराब की बुरी लत थी। मौत की एक रात पहले तेरहवीं के कार्यक्रम से वह शराब के नशे में घर जाकर सो गया था। सुबह उसने आंखें नहीं खोली। और कुछ दिन पहले भी अनु का गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही निवासी महेश चंद्र उर्फ ठाकुर केवट के खिलाफ धारा 304 गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दिया था। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक महेश चंद्र कर रहे थे।
बताया गया कि आज दोपहर में जब उपनिषक महेशचंद्र विवेचना के मामले में क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। इसी दौरान उनके खास मुखबिर ने सूचना दी कि जिस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज है। वह गांव से भागने की फिराक में है। सूचना पर उप निरीक्षक हमराह पुलिस बल के साथ गांव की तरफ पहुंचे तो आरोपी महेशचंद्र को उन्होंने ग्राम दे़री के तिराहे के पास दबोच लिया। इसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। इस तरह बीते कल हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया।
By: Neeraj lakhere
