Yuvaa voice:
झांसी। बताया गया है कि चिरगांव थाना क्षेत्र में झांसी कानपुर नेशनल हाईवे चिरगांव और पहाड़ी के बीच एक व्यक्ति का शव मिला। शिनाख्त के दौरान पहचान में आया कि उसका नाम अफसर अली पुत्र इमाम अली, उम्र करीब 30 बर्ष है। जो चिरगांव कस्बे के कूड़ाघर मुहल्ले के राष्ट्रकवि कालेज के पास वाली गली में रहता था। अफसर मैजिक चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था।
आज उसका शव हाईवे पर मिला। स्थानीय लोोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाए और बताया कि अफसर अली के पास रात में एक फोन आया था। तभी से अफसर अली घर नहीं लौटा और परिजन ने बताया कि मैं चंदन सिंह कॉलेज में गार्ड का काम करता हूं। वहां पर भी आज रात भर गाड़ियां घूमती रहीं। मृतक के पिता ने उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस भी जांच में जुट गई।
By: Manoj Kumar niralaa
