भरोसा ओवरब्रिज पर पिकअप पलटी, चालक घायल


Yuvaa voice:

झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में भरोसा ओवरब्रिज के ऊपर अनियंत्रित होकर एक पिकअप पलट गई। जिसका चालक घायल हो गया। बताया गया है कि एक पिकअप भाण्डेर से मोंठ की ओर आ रही थी। जैसे ही वह भरोसा ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंची। चालक ने पिकअप से संतुलन खो दिया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसका चालक ललितपुर निवासी संतोष घायल हो गया। राहगीरों ने सूचना मोंठ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया। जहां घायल को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।


By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }