Yuvaa voice:
मोंठ। समथर थाना क्षेत्र के ग्राम साकिन में पैसे के लेनदेन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें घायल हुई दम्पत्ती को पुलिस ने उपचार के लिए भेजा है। बताया गया है कि ग्राम साकिन निवासी अनिल बाल्मीकि ने अपने ही परिवार के एक व्यक्ति को उधार पैसे दिए थे। जब शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे अनिल की पत्नी कविता अपने पैसे वापस मांगने गई तो विपक्षियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जेठानी को पिटता देख उसकी देवरानी काजल बीच-बचाव करने पहुंची तो उस पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह चोटिल हो गई। जिसे देख काजल का पति राजेंद्र बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया, वह भी घायल हो गया।
पीड़ितों ने इसकी शिकायत समथर पुलिस से की तो पुलिस ने काजल और उसके पति राजेंद्र को मोंठ सीएचसी में उपचार के लिए भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को उपचार दिया।
By: Manoj Kumar niralaa
