Yuvaa voice:
झाँसी। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक किसान के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से किसान का मकान और मकान में रखा सामान भी जलकर पूरी तरह राख हो गया। बताया गया है कि तहसील मोंठ के ग्राम पांडोरी में भानुप्रकाश अहिरवार के यहां अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मकान धू-धूकर जलने लगा। इस घटना में जानवर बाल बाल बच गए एवं मकान में रखा जानवरों का भूसा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर किसी तरह आग पर फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर काबू पाया। जब कहीं किसान व ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली।
By: Manoj Kumar niralaa
