Yuvaa voice:
झांसी। विगत रात एक युवक मोंठ थाने में आते ही बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट की है। पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण कराया।
बताया गया है कि थाना क्षेत्र के ग्राम सैना में विगत रात करीब 23 बर्षीय युवक मिथुन साहू मोहल्ले में ही बैठा था। तभी गांव का ही एक व्यक्ति दुकान से कुछ सामान मंगाने लगा। जब मिथुन ने दुकान जाने से मना किया तो वह व्यक्ति आगबबूला हो गया और मिथुन के साथ गाली-गलौज करने लगा। युवक ने इसका विरोध किया तो उसके साथ लात-घूसो से मारपीट कर दी। उसे धक्का देकर जमीन पर रखी ईटों पर पटक दिया, जिससे मिथुन घायल हो गया। युवक के परिजन उसे रात करीब 10:30 बजे मोंठ थाना ले आए। वहां आते ही घायल युवक अचेत होकर गिर गया।
पुलिस ने युवक को गिरता देख सहारा दिया और तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया।
By: Manoj Kumar niralaa
