Yuvaa voice:
झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक के बाद एक हो रही चोरियों ने पुलिस के नाक में दम कर दिया है। विगत दिनों पहले हुई चोरियों का खुलासा हो नहीं पाया और चोरों ने थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा में 3 घरों को निशाना बनाकर हजारों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए।
ग्राम अमरा निवासी मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि वह विगत रात अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। तड़के सुबह करीब 5:00 बजे वह जग और उसने उठकर देखा तो एक कमरे की कुंडी टूटी हुई थी। वही संदूक में रखे करीब 50,000 रुपए एवं सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी हो चुके थे। मानसिंह ने कहा- अज्ञात चोरों ने घर में दाखिल होकर सभी कमरों की कुंडियां बाहर से लगा दी थी। उसने ट्रैक्टर खरीदने के लिए अपनी जमीन बेचकर 50,000 हजार रुपए बचाए थे, जो रकम घर में रखी हुई थी। मिथुन कुशवाहा का कहना है कि उसके घर की छत पर कोई दरवाजा नहीं है। जहां से बीती रात कुछ अज्ञात चोर घर के अंदर आ धमके और खाली कमरे में रखें 20,000 रुपए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जब उसने देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। उसने संपूर्ण मामले की सूचना मोंठ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया कि ग्राम अमरा निवासी रमेश वाल्मीकि के मकान को भी अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और वह घर में घुस गए थे लेकिन इसी दौरान परिजन जाग गए और चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
----
कोतवाल शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम अमरा में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए जांच की गई है। जिसमें तहरीर प्राप्त हुई है। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
By: Manoj Kumar niralaa





