Yuvaa voice:
झांसी। थाना एरच में आज पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस के ऊपर प्राण घातक हमला किया।
जिस पर आत्मरक्षा में पुलिस ने बदमाश पर गोली चला दी। जिसमें बदमाश के पैर में गोली जा लगी। बदमाश का नाम प्रमोद कुमार है, जिसके खिलाफ कोर्ट से NPW जारी हुआ है जो शातिर चोर व लुटेरा है। जिसके खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।
By: Neeraj lakhere
