Yuvaa voice:
झांसी। टहरौली मैं आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने इक्रिसैट परियोजना के तहत कृषक कार्यशाला को सम्बोधित किया इसी दौरान टहरौली क्षेत्र के समाजसेवियों व क्षेत्र की जनता ने टहरौली को नगर पंचायत व टहरौली मैं विकास खण्ड बनवाने को ज्ञापन दिया।
मंच पर उपस्थित अतिथियों में रमेश सिंह परियोजना हैड, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अशोक गिरि, गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, ब्लॉक प्रमुख गुरसराय टीकाराम पटेल, ललितपुर के जिला पंचायत सदस्य कैलाशनारायण निरंजन , जिला पंचायत सदस्य रजनी गौतम, गुड्डी रानी पटेल, पुष्पेन्द्र पटेल बघेरा, और इस परियोजना से जुड़े अधिकारीगण ।
जिसमे क्षेत्रवासियों ने टहरौली किला, टहरौली खास,व बमनुआ को मिलाकर टहरौली को नगर पंचायत बनाने के लिए ज्ञापन दिया। जिसमें क्षेत्रवासियों ने मंत्री जी को बताया गया की श्री जिलाधिकारी झाँसी के पत्रानुसार 2020 में तीनों ग्राम पंचायतों की जनसंख्या 20865 है सन 2023 के अनुसार 2.5%बढ़ोत्तरी करके जनसंख्या 25000 के करीब है। पत्र का अवलोकन करें श्री प्रमुख सचिव नगर विकास लखनऊ के पत्र अनुसार हर बार 2011 की जनगणना 15865 बताकर सबका साथ, सबका विकास,सबका का विश्वास इस बात को समाप्त कर रहे । यदि 2011 की जनगणना की बात करते है तो उस समय नगर पंचायत मानक जनसंख्या 15000 से कम थी तो इस हिसाब से नगर पंचायत बना देना चाहिए था इस लिए क्षेत्र की जनता मांग करती है कि सन 2011 की को छोड़कर आज 2023 की जनसंख्या की बात कर सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास के विचाराधीन दो फाइल में लगे जिलाधिकारी झाँसी व उपजिलाधिकारी टहरौली के पत्र का अवलोकन करते हुए टहरौली किला ,टहरौली खास,व बमनुआ, तीनों ग्राम पंचायतों को मिलाकर टहरौली को नगर पंचायत बनाकर क्षेत्र के विकास के विकास में सहयोग करें ।
जिसमें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विशाल जनसभा को किया संबोधित आपको बता दें टहरौली कस्बे में जल शक्ति मंत्री भारतीय जनता पार्टी से स्वतंत्र देव सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि पिछली पार्टियों ने जनता को विकास के नाम पर सिर्फ ठगा है लेकिन अब सभी लोग जागरुक हो चुके हैं और मोदी जी और योगी जी की सरकार में महिला सुरक्षा एवं किसानों के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है टहरौली कस्बे के विकास के लिए उन्होंने कहा कि योगी जी की सरकार के कार्यकाल में टहरौली को नगर पंचायत एवं विकासखंड का दर्जा दिलाने का काम हमारी सरकार की प्राथमिकता रहेगी । जिसके लिए हमारे द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा वहीं किसानों की आय दोगुनी एवं भूमि जल संरक्षण हेतु इंक्रीसेट परियोजना के द्वारा किसानों के खुशहाल जीवन के लिए हर संभव प्रयास सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसके तहत 40 ग्रामों में इंक्रीसेट परियोजना काम कर रही जिसमें हमारे किसान भाइयों के लिए आने वाली योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि किसान सम्मान निधि एवं किसानों से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ किसानों को समय पर प्राप्त हो रहा है।
सिंचाई की समस्या हेतु इंक्री सेट परियोजना के द्वारा उच्च स्तर पर काम किया जा रहा है जिससे किसानों के जीवन को कुशल बनाया जा सके।
हरगोविंद कुशवाहा राज्य मंत्री ने मंच से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से टहरौली को नगर पंचायत और विकास खण्ड जल्दी बनबाने की बात रखी ।
इस पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंच से आम जनमानस को टहरौली को नगर पंचायत और विकासखंड बनाने का आश्वासन दिया जिस् पर आम जन-मानस से मंत्री जी का तालियां बजाकर स्वागत किया
ज्ञापन देने वालो में ( बाबूसिंह यादव )पूर्व प्रधान टहरौली खास
अंकित गौतम, सोनू गुप्ता , सुरेन्द्र प्रजापति, अशोक कुशवाहा,राघवेंद्र पटेल दिनेश माली आदि मोजूद रहे।
By: Surendra Prajapati
