Yuvaa voice:
मोंठ। गुरुवार को भरोसा ओवर ब्रिज के नज़दीक हुए सड़क हादसे में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा कर, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र तिवारी ने जान बचाई।
बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी अपने ग्राम भरोसा की ओर जा रहे थे।भरोसा ओवर ब्रिज के नजदीक उन्हें सड़क पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी दिखाई दी। उन्होंने घायल को निजी बहन से मोंठ सीएचसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।
बताया कि जालौन के भगोरा गांव की निवासी 23 बर्षीय मोहिनी बाल्मीकि, अपने पति जितेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर दतिया की ओर जा रहे थे। महिला बाइक से फिसलकर घायल हो गई थी।
जिला अध्यक्ष ने कहा, भरोसा ओवर ब्रिज पर ब्रेकर होने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने इस समस्या से एसडीएम को भी अवगत कराया है।
By: Manoj Kumar niralaa
