Yuvaa voice:
मोंठ। थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर ग्राम अटरिया हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मोंठ क्षेत्र के ग्राम अमरा निवासी दिलशाद (32) पुत्र अनवर, अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने कस्बा मोंठ में आया था। यहां से लौटकर दोपहर करीब 2:00 बजे जब वह बाइक पर सवार होकर, अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर ग्राम अटरिया पुलिया के नज़दीक पहुंचा, किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
परिजनों ने उसे मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांचोंपरांत मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक चंद्रेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है।
By: Manoj Kumar niralaa
