Yuvaa voice:
मोंठ। शुक्रवार को समथर थाना क्षेत्र में दलित उत्पीड़न संबंधी मामले में भीम आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय मोंठ का घेराव किया। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेकर समथर थाना प्रभारी, हल्का इंचार्ज, आरोपी पक्ष और पीड़ित पक्ष को बुलाकर मामले की सुनवाई की है।
जानकारी के अनुसार, समथर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेरा में विगत 20 दिसंबर 2024 को जब चन्द्रशेखर गांव के मंदिर में पूजा कर रहा था। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। जिस मामले में पीड़ित ने विपक्षी पर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने का आरोप लगाया था।
उक्त मामले में भीम आर्मी झांसी के जिला अध्यक्ष के निर्देशन में जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह की अगुवानी में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय का पहुंचकर प्रदर्शन किया।
सीओ देवेंद्र नाथ मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल समथर थाना प्रभारी अनुज गंगवार, हलका इंचार्ज अशोक यादव सहित आरोपी चन्द्रशेखर और पीड़ित पक्ष को बुलाकर मामले की सुनवाई की।
भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने थाना प्रभारी पर कार्यवाही न करने के आरोप लगाए, जबकि पुलिस की ओर से, पीड़ित और आरोपी पक्ष में राजीनामि होने की बात सामने आयी। काफी देर मामला चलता रहा, आखिर में पुष्पेंद्र ने कहा कि अगर पीड़ित के साथ एक सप्ताह के भीतर न्याय नहीं हुआ तो फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। पुष्पेंद्र ने कहा कि आरोपियों को सत्ता पक्ष का संरक्षण प्राप्त है, जिससे पुलिस कार्यवाही करने से कतरा रही है।
उक्त मामले में सीओ देवेंद्र नाथ मिश्र ने कहा, मंदिर पर घंटी बजाने को लेकर विवाद का प्रकरण था, जिसका निस्तारण पूर्व में हो चुका है।
