बाइक की किस्त के नाम पर ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर


Yuvaa voice:

मोंठ। शनिवार को थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से बाइक की किस्त के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना मोंठ में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है।

मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम मनकपुरा निवासी गोविंददास पुत्र मनटोले रायकवार ने दो माह पहले हीरो स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। वह प्रत्येक माह नियमित रूप से श्रीराम फाइनेंस में किस्त जमा करता था। 1 फरवरी को जब उनकी दूसरी किस्त जमा करने का समय आया, तो अज्ञात ठगों ने उन्हें फोन कर जल्द से जल्द भुगतान करने का दबाव बनाया।

पीड़ित के अनुसार, दोपहर 12:38 बजे ठगों ने फोन किया और एक फोन-पे नंबर दिया, जिस पर "शिवम यादव" का नाम दिख रहा था। पीड़ित ने अपने पुत्र के माध्यम से उसी नंबर पर 4,696 रुपये भेज दिए। भुगतान के बाद जब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत मोंठ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी और कार्यवाही की मांग की।

बचाव के लिए पुलिस की सलाह
पुलिस ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा कि कोई भी वित्तीय लेन-देन करने से पहले संबंधित बैंक या फाइनेंस कंपनी से पुष्टि करें। अनजान नंबरों से आने वाले कॉल और भुगतान अनुरोधों से बचने की सलाह दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }