Yuvaa voice:
मोंठ। शनिवार को गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने भरोसा ओवर ब्रिज के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में दो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर उनकी जान बचाई। एक घायल की हालत में सुधार न होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम रेव निवासी शिवम पुत्र भूपेंद्र, ग्राम भरोसा निवास सतीश चंद्र तिवारी के साथ बाइक पर सवार होकर मोंठ आ रहे थे। जैसे ही वह भरोसा ओवर ब्रिज के नजदीक पहुंचे, सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए।
रास्ते से गुज़र रहे गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने घायलों को निजी वाहन से सीएचसी मोंठ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार देकर शिवम को झांसी रेफर कर दिया गया।
