बजट 2025-26: गांव, गरीब, किसान और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत: विधायक गरौठा


Yuvaa voice:

मोंठ। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की उम्मीदों को पूरा करने वाला है। बजट में स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।

बजट में नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को कर मुक्त करने की घोषणा से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक सहायता और दवाओं को सस्ता करने की पहल की गई है।

किसानों के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध होगा। वहीं, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी और यूरिया खाद उत्पादन के लिए नए संयंत्र स्थापित करने की योजना किसानों के हित में है।

विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }