किशोरी को परेशान करने वाला मनचला पुलिस की गिरफ्त में


Yuvaa voice

मोंठ। कस्बे में कोचिंग से लौट रही एक नाबालिग छात्रा को परेशान करने वाले मनचले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी लंबे समय से लड़की को आते-जाते परेशान कर रहा था और उस पर गलत टिप्पणी करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोंठ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा कस्बे की एक निजी कोचिंग में पढ़ाई करने जाती है। शनिवार को जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी एक मनचले ने उसे रास्ते में रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया, जिससे मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

छात्रा ने डायल 112 पर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। सूचना पाकर पीआरबी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक अजय कुमार और हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गए।

छात्रा के परिजनों के अनुसार, आरोपी पहले भी छात्रा को परेशान कर चुका था। कभी मोबाइल नंबर मांगता, तो कभी उस पर छींटाकशी करता था। लड़की के परिजनों ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }