Yuvaa voice:
पूंछ। बुधवार रात पूंछ थाना क्षेत्र में ग्राम खिल्ली हाईवे पर शाम करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मेडिकल कॉलेज झांसी मौत हो गई। हादसे में पूंछ के मोहल्ला गंदा नाला निवासी गणेश अहिरवार (63) और उनके नाती इतेश अहिरवार (35) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनों बाइक से बकरी खरीदकर घर लौट रहे थे, लेकिन हादसे में बकरी भी मारी गई थी।
जानकारी के अनुसार, गणेश और इतेश बकरी खरीदने, गणेश की ससुराल पथरेड़ी गए थे और बाइक पर बकरी को लादकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम खिल्ली नजदीक हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गणेश और इतेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की झांसी में मौत हो गई।
पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया, अज्ञात वाहन की टक्कर से ही दोनों की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हादसे में शामिल वाहन और ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
By: Neeraj lakhera
