बेतवा नदी में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी


Yuvaa voice:

मोंठ। शनिवार को चिरगांव थाना क्षेत्र में बेतवा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 11:38 बजे थाना क्षेत्र में संचालित पीआरवी 6475 को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामनगर के पास बेतवा नदी में डूब गया है। स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी चिरगांव में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मुकेश विश्वकर्मा (पुत्र रामेश्वर विश्वकर्मा, निवासी ग्राम मोहनपुरा, थाना सेंदरी, जिला निवाड़ी, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सीएचसी चिरगांव पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

सीएचसी चिरगांव से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही हेतु उपनिरीक्षक मुनीन्द्र मिश्र व कांस्टेबल सुमंत सिंह को मौके पर रवाना कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक नदी में कैसे डूबा और क्या यह दुर्घटना थी या कोई अन्य कारण भी शामिल है। घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए पुलिस मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }