सीओ की सरकारी गाड़ी को ट्रक ने कट मारा, बाल-बाल बचे सीओ, ट्रक थाने में


Yuvaa voice:

मोंठ। थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे कानून के रखवालों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे। ताजा़ मामला मोंठ कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली हाईवे तिराहा के पास सामने आया है, जहां अवैध बालू खनन कर रहे बिना नंबर प्लेट के एक ट्रक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ देवेंद्र नाथ मिश्र की सरकारी गाड़ी को लापरवाही से कट मार दिया। इस घटना में सीओ मिश्र, हमराह सहित बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद मौके पर मोंठ थाना का भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया और कार्यवाही शुरू कर दी है। ट्रक चालक और उसमें सवार अन्य खनन माफिया घटना के तुरंत बाद ट्रक को छोड़कर फरार हो गए।

ट्रक अवैध रूप से बालू ले जा रहा था और इसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, जिससे इसकी पहचान छुपाने की कोशिश की गई थी।


फिलहाल पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में तलाशी।

मोंठ और इसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध बालू खनन एक गंभीर समस्या बन चुका है। प्रशासन और पुलिस समय-समय पर कार्यवाही के बावजूद खनन माफिया अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने की जरूरत पर प्रकाश डाला है।


उक्त मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्र बताते हैं कि "वह हाईवे से मोंठ की ओर आ रहे थे, तभी बम्हरौली मोड़ पर एक ट्रक ने उनकी सरकारी गाड़ी को लापरवाही से ओवरटेक किया। जिससे उनकी गाड़ी सड़क के किनारे उतर गई, हालांकि इसमें कोई टक्कर नहीं हुई। किसी को चोट नहीं आई। कहा कि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाही की गई है। "

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }