बंधक बनाकर मारपीट और लूट का वीडियो वायरल, पीड़ित ने सीओ से की शिकायत


Yuvaa voice:
 
मोंठ। चिरगांव थाना क्षेत्र में दहसतगर्दी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को बंधक बनाकर बैल्टों से मारपीट की जा रही है। पीड़ित ने इस संबंध में मोंठ क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर बंधक बनाकर मारपीट और लूट की शिकायत की है।

पीड़ित सचिन वंशकार पुत्र जयपाल ने बताया, वह ग्राम पड़री, थाना कोंच, जिला जालौन का निवासी है। बताया कि दिनांक 28 जनवरी को करीब 3:30 बजे दिन में वह अपने गांव पड़री से ग्राम नरी, थाना चिरगांव जा रहा था। चिरगांव पहुंचने पर उसकी मुलाकात अपने मौसी के लड़के पुष्पेंद्र से हुई। पुष्पेंद्र ने सचिन से मोटरसाइकिल लेकर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए कहा। सचिन पेट्रोल पंप पर पहुंचा और पुष्पेंद्र पेट्रोल डलाने लगा, जबकि सचिन वहीं पास में खड़ा था।

सचिन बताता है कि वहां मौजूद कुछ अज्ञात युवकों ने उसे बुलाया और एकांत में ले जाकर तमंचा दिखाया। उन्होंने सचिन को नहर की ओर ले जाकर बेल्ट और लात-घूंसों से जमकर पीटा। सचिन का आरोप है, इस दौरान उन्होंने पीड़ित के करीब 5,000 रुपए और मोबाइल छीन लिए। युवक ने बताया कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा और अपने मौसी के घर नरी गांव पहुंचा। उसने यह भी बताया कि उसकी मारपीट का वीडियो बनाया गया है, जो उसके पास मौजूद है। पीड़ित सचिन ने इस घटना की शिकायत मोंठ क्षेत्राधिकारी से कर कार्यवाही की मांग की है। 

उक्त मामले में सीओ मोंठ देवेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि "शिकायत में संज्ञान लेकर चिरगांव थाना प्रभारी को वीडियो में मारपीट कर रहे युवकों को चिन्हित कर, मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }