Yuvaa voice:
मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौंद में विगत मंगलवार देर रात किसान के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की करीब 80 हजार रुपए कीमत की ट्राली चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी।
किसान आनंद कुमार तिवारी पुत्र जगदीश शरण तिवारी ने बताया, करीब एक माह से उसकी ट्राली मकान के सामने खड़ी थी। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर आया तब ट्राली इस स्थान पर थी। वह मकान के अंदर जाकर सो गया। सुबह करीब 5:00 बजे जब उसने बाहर आकर देखा तो ट्रॉली वहां नहीं थी। गांव में पता करने पर भी जानकारी नहीं मिली। किसान ने ट्राली कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई है।
उसने तत्काल डायल 112 पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना संबंधी जानकारी ली, सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गयी।
उक्त प्रकरण में मोंठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने कहा- "ट्रॉली चोरी होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।"
