अधिवक्ता संघ ने डीआईजी झांसी से की मुलाकात, सड़क दुर्घटना मामले में शीघ्र कार्यवाही की मांग


Yuvaa voice:

झांसी। मोंठ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पंकज प्रभाष चाचौदिया और अन्य अधिवक्ताओं ने डीआईजी झांसी से मुलाकात कर थाना पूंछ क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना मामले में शीघ्र कार्यवाही की मांग की। इस मामले में अधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार बर्दिया की दो माह पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

अधिवक्ताओं ने बताया कि इस दुर्घटना के दो महीने बीत जाने के बावजूद पूंछ थाना पुलिस ने अब तक ट्रक चालक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। साथ ही, दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी अभी तक बरामद नहीं किया गया है और न ही गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।

अधिवक्ता संघ ने डीआईजी से इस मामले में तेजी से कार्यवाही करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और गवाहों के बयान लिए जाएं ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

इस दौरान मोंठ बार संघ के अध्यक्ष पंकज प्रभाष चाचौदिया के साथ हेमंत योगी, सीताराम बर्दिया, अरविन्द समाधियां, और प्रशांत वर्दियां भी मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने भरोसा जताया कि डीआईजी द्वारा इस मामले में जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }