थाना पूंछ में 8,359 लीटर अवैध शराब नष्ट


Yuvaa voice:

मोंठ। पूंछ थाना में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने आबकारी अभियोगों से सम्बंधित 8,359 लीटर अवैध शराब नष्ट कर दी । यह कार्यवाही माननीय न्यायालय जेएम मोंठ के आदेश के तहत की गई।

बताते हैं, यह शराब बर्ष 2020 से 2023 तक के विभिन्न आबकारी अभियोगों से सम्बंधित थी। कुल 341 मालों की इस अवैध शराब को थाना के पास खाली पड़ी जमीन में नष्ट किया गया। नष्ट करने के बाद शराब को गड्ढे में दबाकर, मिट्टी डाल दी गई।

इस कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार मोंठ नसीम खान, अभियोजन अधिकारी और माननीय न्यायालय जेएम मोंठ के अधीनस्थ नियुक्त लिपिक तथा प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल और आबकारी निरीक्षक अशोकराम की मौजूदगी रही, पुलिस बल भी तैनात था।

प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि यह कार्यवाही अवैध शराब के खिलाफ अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के व्यापार पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की यह संयुक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र को अवैध गतिविधियों से मुक्त किया जा सके।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }