Yuvaa voice:
मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम भौंराघाट में रहने वाले युवक की बाइक में, चिरगांव हाइवे पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये झांसी भेज दिया।
बताया गया है की मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम भौंराघाट निवासी करीब 30 बर्षीय रामलखन पुत्र जानकी प्रसाद बाइक से रविवार शाम झांसी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह चिरगांव थाना क्षेत्र में चंदन सिंह महाविद्यालय के पास पहुंचा, उसकी बाइक में अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे चिरगांव सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये झांसी भेज दिया है।
बताया कि कुछ बर्षों पहले राम लखन के मां-बाप भी गुजर चुके हैं। राम लखन के दो भाई रामभरोसे, हरिओम तथा दो बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं। राम लखन कई बर्षों से झांसी में अपनी ससुराल में रहकर पानी पुरी का काम करता था। इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।
By: Manoj Kumar niralaa
