Yuvaa voice:
मोंठ। थाना क्षेत्र में रविवार रात ग्राम कुम्हरार के पास बाइक से उछलकर गिरी एक महिला की मौत हो गई। वह अपने पुत्र के साथ मायके से लौटकर घर जा रही थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये झांसी भेज दिया।
बताया गया है कि शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौआ निवासी रामदेवी (50) पत्नी मनीराम, अपने पुत्र ज्ञानसिंह पाल के साथ अपने मायके फूल खिरिया गांव गयी थी। वहां तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रविवार रात, मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरार के नजदीक पहुंचे, बाइक का संतुलन बिगड़ा और महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। गिरते ही वह घायल हो गयी। उसके पुत्र ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रामदेवी को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से यह सूचना पुलिस को भेज दी गई। शाहजहांपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये झांसी भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
By: Manoj Kumar niralaa
