मोंठ के ग्राम कुम्हरार में फायरिंग की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस


Yuvaa voice:

मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरार में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर दो लोगों में झगड़ा हो गया। एक युवक ने पुलिस से शिकायत कर दूसरे पर कट्टा से फायर करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस मामले की सत्यता की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

ग्राम कुम्हरार निवासी रामसेवक पुत्र कृपाराम कुशवाहा ने थाना माँठ में लिखित तहरीर दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि दिनांक 4 दिसंबर को उसका छोटा भाई कमलेश, गांव में एक दुकान पर गया हुआ था। उसी दौरान शाम करीब 7:40 बजे गांव का एक युवक ट्रैक्टर लेकर खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में उसने रामसेवक से शराब के लिए पैसे मांगे,रामसेवक ने पैसे देने से इनकार कर दिया।

प्रार्थी का आरोप है कि पैसे देने से मना करने पर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और गुस्से में आकर कट्टे से फायर कर दिया। इसके बाद रामसेवक को फोन पर सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे, तो उक्त युवक ने प्रार्थी पर भी फायर किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने गांव में जाकर घटना की सत्यता की जांच और कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों और गांव के लोगों से पूछताछ भी की है।

उक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा ने कहा कि "ग्राम कुम्हरार में फायरिंग की लिखित सूचना मिली थी। जिस पर घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया, यह मामला पैसे के लेनदेन का सामने आया है। आगे जांच में जो भी तथ्य स्पष्ट होंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }