Yuvaa voice:
मोंठ। रेलवे कर्मचारी संगठनों के मान्यता का चुनाव बुधवार से शुरू हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस चुनाव में 360 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, पहले दिन 130 मतदाताओं ने वोट डाले। सुरक्षा के दृष्टिगत मोंठ पुलिस और आरपीएफ टीम मौजूद रही।
बुधवार से रेलवे संगठनों के मान्यता चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत हो चुकी है। इस चुनाव में पांच संगठन मैदान में है। जिसमें नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज संघ, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ तथा स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन के बीच चुनाव होगा।। मोंठ रेलवे स्टेशन के सामने सभी संगठनों के पंडाल सजाए गए और उनके एजेंट मौजूद रहे।
मोंठ रेलवे स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय को पोलिंग बूथ बनाया गया, जिसकी संख्या 19 है। यहां वैलेट पेपर से मतदान किया जाएगा। पोलिंग बूथ पर 360 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे।
सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और मतदाता अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे। पहले दिन शाम 6:00 बजे तक 130 मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान पोलिंग बूथ पर मोंठ पुलिस के उपनिरीक्षक अशोक कुमार तथा आरपीएफ चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मौजूद रहे।
पीठासीन अधिकारी सचिन कुमार चौरसिया ने बताया कि दिनांक 4,5 और 6 दिसंबर तक मतदान जारी रहेगा, 6 दिसंबर को रनिंग स्टाफ लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टीटीई आदि मतदान करेंगे। जिसके परिणाम 17 दिसंबर को घोषित होंगे। इस दौरान पोलिंग एजेंट मोहम्मद मकसूद उस्मानी, राम शंकर पाल मौजूद रहे।
By: Manoj Kumar niralaa
