थाना मोठ क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया


Yuvaa voice:

झांसी। थाना मोठ क्षेत्र के भरोसा गांव स्थित गांधी ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम द्वारा कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की पहल है।

इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक संगीता कुमारी ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1076, 1098, 108, 102, 1930 और 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, 'गुड टच-बैड टच' के माध्यम से बाल यौन शोषण और उसकी रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारियां भी साझा की गईं, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके बताए गए। बालिकाओं को सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, और पीएम आवास ग्रामीण योजना के बारे में भी अवगत कराया गया।

बालिकाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए पिंक कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना था, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर अपने सवाल भी पूछे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }