ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत


Yuvaa voice:

पूंछ। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। जिसके शरीर पर जींस और टीशर्ट तथा जैकेट थी। शव के बगल में एक थैले में कपड़े रखे पाए गए। मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई लेकिन पहचान नहीं हो सकी। कोई पहचान पत्र आदि भी नहीं मिला। आरपीएफ टीम ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया है।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }