खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए मवेशियों से भरी लोडर खाई में पलटी, चार लोग घायल, दो मवेशियों की मौत


Yuvaa voice:

मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मवेशियों से लदी एक तेज रफ्तार लोडर खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए और दो मवेशियों की मौत हो गई। घायलों को पहले मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एट थाना क्षेत्र के ग्राम जमरोही निवासी मोनू (35) पुत्र पप्पू और मोंठ के ग्राम कुम्हरार निवासी दयाशंकर (28) पुत्र छोटेलाल अपनी बाइक पर सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे। कुम्हरार के पास सौजना रोड पर उन्होंने सड़क किनारे अपनी बाइक रोकी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडर अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी और पलट गई।

चार लोग हुए घायल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने की मदद

इस हादसे में मोनू और दयाशंकर के साथ लोडर चालक गोपाल यादव (29) और उसका साथी सोनू (27) पुत्र इस्मही गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपेन्द्र यादव ने अपनी निजी गाड़ी से मोनू और दयाशंकर को मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया।
     घटना की सूचना मिलते ही मोंठ थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने अतिरिक्त निरीक्षक कमल प्रताप सिंह के साथ घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस टीम ने लोडर के चालक गोपाल यादव और उसके साथी सोनू को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया।

स्थिति गंभीर, झांसी रेफर

सीएचसी के चिकित्सकों ने चारों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

दो मवेशियों की मौत

इस हादसे में लोडर में लदे दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }