Yuvaa voice:
मोंठ। पुलिस ने शनिवार शाम को दो युवकों को अवैध देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शनिवार शाम को प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक दीपक कुमार और आशीष धामा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच शुरू कर दी।
इस दौरान दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पूछताछ करने पर युवकों ने अपनी पहचान संतराम (33) पुत्र अतर सिंह राजपूत और प्रहलाद सिंह (27) पुत्र स्वर्गीय गुलाब सिंह राजपूत, निवासी ग्राम अटरिया, थाना मोंठ के रूप में दी। तलाशी के दौरान इनके पास से 32 बोर की देशी मेड अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार युवकों के खिलाफ मोंठ थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक दीपक कुमार, उप निरीक्षक आशीष धामा, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह और कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।
By: Manoj Kumar niralaa
