दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल में बाल मेले का आयोजन, पंख पोर्टल से बच्चों को मिला मार्गदर्शन


Yuvaa voice:

मोंठ। शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल, बरथरी में बाल मेले और कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल लगाए, जिन पर अभिभावकों ने खरीदारी कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शंकर यादव ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। बाल मेले में बच्चों ने मौसमी फल, मूंगफली, चाट, पानीपुरी, मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्रियों के करीब एक दर्जन स्टॉल लगाये। प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने स्टॉल पर पहुंचकर बच्चों से उनके अनुभव साझा किए और उनकी मेहनत की सराहना की।

-पंख पोर्टल के जरिये कैरियर गाइडेंस

बाल मेले के साथ-साथ पंख पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षा और कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य रवि शंकर यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा वह साधन है, जिससे हम अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंख पोर्टल विद्यार्थियों को उनके रुचि के क्षेत्रों जैसे अधिकारी, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, पत्रकार, कलाकार, और कंप्यूटर क्षेत्र में अध्ययन और कैरियर की जानकारी प्रदान करता है।

उन्होंने यह भी बताया कि पोर्टल के माध्यम से बच्चों की रुचि और क्षमता के अनुसार उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें।

-अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार

बाल मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा राधा, माही, मुस्कान, शिफा ने खूबसूरत रंगोली बनाई। साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

कार्यक्रम में नोडल अध्यापक सूरज सोनी, हरिकांत सिंह, दीपक गुप्ता, अजय यादव, रामजी सोनी, मनोज कुमार, भास्कर, रामेंद्र शुक्ला, अंकित पटेरिया सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।

विद्यालय के इस आयोजन ने ना केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }