Yuvaa voice:
पूंछ। बाबई मार्ग के किनारे खेत और आबादी क्षेत्र में 15 फीट लंबा और लगभग 50 किलो वजनी अजगर देखे जाने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अजगर को सुरक्षित पकड़ने का अभियान शुरू किया। टीम ने पूरी सतर्कता और कुशलता के साथ अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। इसके बाद अजगर को सकुशल प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन दरोगा संतोष और वनरक्षक जयराम, आशीष, लल्लू, प्रभुदयाल, लल्ला साहेब, राजेंद्र, कम्मोद और विभोर जैसे वन विभाग के कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
By: Neeraj lakhere
