मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया महारानी लक्ष्मी बाई का जन्म दिवस


Yuvaa voice:

मोंठ। मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भुजोंद में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नेहा दुबे, डॉ. सचिन यादव और डॉ. हरिओम ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को शोभायमान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य शादाब वेग और निदेशक अंकित यादव द्वारा अतिथियों को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करने से हुई। इसके पश्चात मां सरस्वती और महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और त्याग को सजीव नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम और वीरता की भावना जागृत हो गई।

मुख्य अतिथि डॉ. नेहा दुबे ने अपने उद्बोधन में महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं, बल्कि देशभक्ति और स्वाभिमान का अमूल्य उदाहरण भी हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य शादाब वेग ने सभी अतिथियों, शिक्षकगण, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण - डिंपल करीम, राम नरेश रमन, कमलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, पंकज यादव, चेतना चतुर्वेदी, ऋतु पटेरिया, वीरेंद्र कुमार, श्रुति राठौर और रामकिंकर समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम महारानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस और शौर्य को याद करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को पुनः जागृत करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }