समथर: नहर में नहाने गया युवक लापता, खोजबीन जारी, बरात में आया था युवक


Yuvaa voice:

समथर। शुक्रवार को फरीदाबाद से बरात में शामिल होने आये एक युवक के नहर में नहाते समय लापता होने की खबर से खुशी का माहौल गम में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी, सारन निवासी 20 बर्षीय अरमान उर्फ रामू, एक बरात में समथर आया हुआ था। दोपहर करीब 12:00 बजे अरमान समथर की नहर में नहाने गया था, जहां वह नहर में लापता हो गया।
   घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष अनुज गंगवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। इसके साथ ही, पुलिस ने एनडीआरएफ (NDRF) टीम को भी बुलाया है और नहर विभाग व उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है।

परिवार के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं और युवक के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस और गोताखोरों की टीम दिन-रात युवक की तलाश में जुटी हुई है।

थाना अध्यक्ष अनुज गंगवार ने बताया कि युवक को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दलों को भी सक्रिय किया गया है। सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी।

यह घटना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ा झटका है, और इससे नहर पर सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की जांच और युवक की तलाश जारी है।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }