Yuvaa voice:
मोंठ।
मोंठ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग ने सख्त कार्यवाही कर ओवरलोड ट्रक और एक डग्गामार वाहन पर भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्यवाही सहायक परिवहन आयुक्त लखनऊ, नरेश वर्मा के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, हाईवे पर एक ट्रक (क्रमांक यूपी 93 सीटी 4754) ओवरलोड गट्टी लेकर जा रहा था। चेकिंग के दौरान जब ट्रक को रोका गया तो उसके कागजात अपूर्ण पाये गये। इस पर सहायक परिवहन आयुक्त ने 73,600 रुपये का चालान काटा और ट्रक को मोंठ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इसके अलावा, एक चार पहिया ईको वाहन (क्रमांक यूपी 93 एबी 1439) को चेकिंग के दौरान रोका गया। वाहन में क्षमता से अधिक 10 सवारियां बैठी हुई थीं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 23,000 रुपये का चालान किया गया।
सहायक परिवहन आयुक्त नरेश वर्मा ने चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस तरह की चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सके।
By: Manoj Kumar niralaa
