नहर में नहाने गया बृद्ध लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस


Yuvaa voice:

मोंठ। रविवार को ग्राम बकुवां का रहने वाला एक बृद्ध नहर में नहाने गया था। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मोंठ पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दे दी। बृद्ध के कपड़े नहर के नजदीक मिले हैं। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। परिजनों का कहना है कि वह प्रतिदिन नहर में नहाने आया करते थे। 
     बताया गया है कि शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बकुवां निवासी कपूर सिंह बुंदेला (75) प्रतिदिन की भांति रविवार सुबह करीब 9:00 बजे मोंठ थाना क्षेत्र में आने वाले शीतल विद्युत गृह के नजदीक नहर में नहाने गये थे। जब वह शाम करीब 4:00 बजे तक घर नहीं लौटे परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। जब पता नहीं चला तो धर्मेंद्र सिंह ने इसकी सूचना मोंठ पुलिस को दे दी। 

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा, अतिरिक्त निरीक्षक कमल प्रताप सिंह, हल्का इंचार्ज जेपी सिंह, उप निरीक्षक अशोक कुमार, चन्द्रेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर लापता की खोजबीन में जुट गये। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नहर में लापता की खोज भी शुरू कर दी है। 
      नहर के किनारों पर धान की फसल को सुखा रहे किसानों से पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी हासिल ना हो सकी।

बुजुर्ग के नाती धर्मेंद्र सिंह पुत्र पहलवान सिंह ने बताया कि उसके दादा कपूर सिंह करीब 40 बर्षों से प्रतिदिन नहर में नहाने आते हैं। आज सुबह करीब 9:00 बजे घर से निकले थे और अभी तक लौटकर नहीं आये। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }