Yuvaa voice:
समथर। कस्बे में नहर में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी 20 वर्षीय अरमान बारात के साथ समथर आया था। शुक्रवार को वह अपने साथियों के साथ नहर में नहाने गया, जहां वह अचानक डूब गया।
घटना के बाद मौके पर थाना अध्यक्ष अनुज गंगवार पुलिस बल के साथ पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी काफी प्रयास किए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
रविवार सुबह लोहारी छाल पुल के पास युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले अरमान के पिता का निधन हो गया था। अरमान अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मां और दो छोटी बहनों के लिए यह घटना गहरे दुख का कारण बन गई है।
