छत से गिरकर बृद्ध की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव


Yuvaa voice:

झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में छत से गिरकर एक बृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम कुम्हरार निवासी करीब 56 बर्षीय हाकिम सिंह परमार पुत्र जगदीश सिंह किसी काम से छत पर गया था। वहां से फिसल कर वह नीचे जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। जिसे परिजनों ने निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हाकिम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक विनीत कुमार ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है।
    इस सूचना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र सिंह यादव परिजनों से मिलने पहुंचे।
   बताया कि हाकिम की तीन बेटियां तथा एक बेटा है, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक खेती किसानी करके परिवार चला रहा था। उसने कुछ ही दिन पूर्व मकान बनाया था। जिसकी छत से गिरकर उसकी मौत हो गई। परिवार के बुजुर्ग सदस्य की मौत से परजनों में शोक का माहौल है।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }